Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
01-Jul-2024 08:34 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: सीतामढ़ी में शराब लेकर जा रहे दो तस्कर की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दौरान दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना बथनाहा थाना क्षेत्र के पंथपाकड़़ मोड़ के समीप एनएच 227 पर की है। जहां सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए दोनों बाइक आपस में टकरा गई।
मृतक युवक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव निवासी मो. दाउद अंसारी के पुत्र मो नशीर अंसारी के रूप में की गई है जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक बीस फीट दूर एक खेत में जाकर गिरा। इसके अलावा दोनों मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।