Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
23-Jul-2022 03:41 PM
DESK: स्कूल में शराब पीकर आना एक मैडम को काफी महंगा पड़ गया। जिस समय वो शराब के नशे में क्लास में बैठी थी तभी औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इससे पहले भी तीन शिक्षकों को शराब पीकर स्कूल आने के आरोप में सस्पेंड किया जा चुका है। महिला शिक्षक को इससे पहले भी चेतावनी दी गयी थी। खुद बच्चों ने अपने माता-पिता को इस बात की जानकारी दी थी मैडम क्लास में शराब पीकर आती है।
सरकारी स्कूल की शिक्षिका शराब के नशे में धुत कुर्सी पर बेसुध पड़ी हुई थीं और बच्चे क्लास में खेल-कूद रहे थे। इसी दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण के पहुंच गये। क्लास में महिला टीचर को नशे में देख अधिकारी भी भौचक रह गये। मैडम के जगाने की कोशिश भी की गयी लेकिन उन पर कोई असर नहीं हो रहा था। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद मैडम को सस्पेंड कर दिया गया।
शराबी टीचर के स्कूल में पढ़ाने का मामला छत्तीसगढ़ के टिकैतगंज प्राथमिक विद्यालय का है। जहां महिला शिक्षक की शिकायत बच्चों ने अपने माता-पिता से की थी। स्कूल की प्राचार्या ने शिक्षिका आरती भगत को आगाह भी किया था कि वो शराब पीकर स्कूल ना आएं। लेकिन वो अपनी आदतों से बाज नहीं आईं। एक दिन फिर आरती भगत शराब के नशे में स्कूल पहुंच गयी। वह इस स्थिति में नहीं थी कि बच्चों को पढ़ा सके।
क्लास में ही कुर्सी पर घंटों बेसुध बैठी रही। इसी दौरान औचक निरीक्षण के लिए शिक्षा विभाग की टीम पहुंच गयी। महिला टीचर को देखकर अधिकारी भी हैरान रह गये। जो शिकायत मैडम के बारे में मिल रही थी वो सच साबित हो गयी जिसके बाद विभाग ने महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में भी शराब पीने की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले भी जशपुर जिले में शराब के नशे में स्कूल आए तीन शिक्षक को सस्पेंड किया जा चुका है।