ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

देसी शराब के अवैध धंधेबाजों को पुलिस का डर नहीं, उत्पाद विभाग की टीम पर बोला हमला

29-Dec-2022 01:31 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके बावजूद अवैध शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बार-बार पुलिस की छापेमारी के बाद भी लोग इस अवैध धंधे में लिप्त हैं। सहरसा में एक बार फिर देशी शराब के अवैध निर्माण में जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची थी। 


पुलिस टीम को देखते ही अवैध धंधेबाज उग्र हो गये और उत्पाद विभाग पर पथराव करने लगे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया गया। जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोटे भी आई है। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।


मामला सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरका तेलवा का जहां पसीखाना में देसी शराब बनाने की सूचना उत्पाद विभाग को मिली थी। जिसके बाद एक टीम बनाकर खरका तेलवा के पसिखाना में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान अवैध धंधेबाज भारी संख्या में आ गये और पुलिस की गाड़ी पर पथराव करने लगे। 


पथराव में गाड़ी का शीशा टूट गया और उसमें सवार पुलिस कर्मियों को हल्की चोटे भी आई।  किसी तरह पुलिस धंधेबाजों की भिड़ से निकली। उत्पाद विभाग के निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हे इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि खरका तेलवा में देसी शराब बनाया जा रहा है। जब छापेमारी करने उत्पाद विभाग की टीम पहुंची तो उग्र लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।