ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / शपथ ग्रहण में पप्पू यादव ने सारी हदें की पार, संसद में किरेन...

शपथ ग्रहण में पप्पू यादव ने सारी हदें की पार, संसद में किरेन रिजिजू से कहा..छठी बार का सांसद हूं, आप हमको सिखाइयेगा

25-Jun-2024 07:52 PM

By First Bihar

DESK: लोकसभा में संसद पद की शपथ ग्रहण के दौरान पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव नारेबाजी करने लगे तो संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और प्रोटेम स्पीकर भृतहरि महताब ने उन्हें रोका तब सत्ता पक्ष के सांसदों की ओर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं 6 बार का सांसद हूं आप मुझे सिखाइएगा? 


दरअसल मंगलवार को संसद में शपथ ग्रहण की शुरुआत पप्पू यादव ने प्रणाम पूर्णिया, प्रणाम बिहार, सलाम बिहार, जौहार बिहार से की। इसके बाद उन्‍होंने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद पप्‍पू यादव कहने लगे कि बहुत-बहुत धन्‍यवाद के साथ Renet बिहार, विशेष राज्‍य का दर्जा, सीमांचल जिंदाबाद, मानवतावाद जिंदाबाद, भीम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद..शपथ के दौरान बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा कहने के बाद वहां बैठे सत्ता पक्ष के सांसदों ने इस पर आपत्ति जाहिर की। 


खुद प्रोटेम स्‍पीकर भृतहरि महताब भी बार-बार यह कहते दिखे कि आप समापन करें। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी उन्हें रोका तब प्रोटेम स्पीकर के आसन के पास आकर पप्पू यादव कहने लगे कि आप मुझे सिखाइएगा? मैं छह बार का सांसद हूं। आप कृपा पर जीते हैं जबकि मैं अकेला लड़ता हूं। चौथी बार निर्दलीय चुना गया हूं। मुझे तो न बताएं। पप्पू यादव के ऐसा कहते ही वहां बैठे सभी सांसद उन्हें देखते रह गये। जिसके बाद पप्पू यादव अपनी सीट पर जाकर बैठ गये। वही AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद के तौर पर सदन में शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने ऐसा नारा लगाया कि संसद में हंगामा मच गया। 


शपथ लेने के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने जय भीम..जय नीम..जय तेलंगाना के बाद जय फिलिस्तीन का नारा लगाने लगे। उसके तकबीर अल्लाह हूं अकबर कहकर वहां से नीचे उतर गये। 'जय फिलिस्तीन' का नारा लगाकर ओवैसी ने विवाद पैदा कर दिया। जय फिलिस्तीन का नारा लगाते ही संसद में बीजेपी सांसद हंगामा करने लगे और विरोध जताने लगे। वे असदुद्दीन के इस नारे को रिकॉर्डॉ से हटाने की मांग करने लगे। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के सांसद हैं। इस सीट से वो लगातार पांचवीं बार जीते हैं। बीजेपी की माधवी लता को 3 लाख 38 हजार 87 वोट से हराया था।