ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

1st बिहार झारखंड की खबर का बड़ा असर, मोतिहारी में थाने में लगी एलसीडी, सांसद के उद्घाटन के साथ ही एलसीडी हो गया था गायब

28-Jul-2019 10:45 AM

By 7

MOTIHARI : 1st बिहार झारखंड की खबर 'मोतिहारी : पुलिस की तीसरी आंख पर लगा ग्रहण, सांसद के उद्घाटन के साथ ही थाना में लगा एलसीडी गायब' का बड़ा असर हुआ है. मामला सामने आने के बाद संवेदक ने संज्ञान लेते हुए थाना में एलसीडी लगा दी है. बीते दिन 1st बिहार झारखंड की टीम ने इस खबर को प्रमुखता के साथ दिखाया था. जानें क्या है पूरा मामला बड़े ही तामझाम के साथ जिले के अरेराज में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. मकसद था कि बाबा सोमेश्वरनाथ की नगरी में कोई भी गड़बड़ी न फैला सके. लेकिन जिस भरोसे के साथ यह सुविधा शुरु हुई थी वो सुविधा शुरु होते ही दम तोड़ गई. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी लगाने वाला कांट्रेक्टर ही कैमरे से जुड़े मॉनिटर को खोलकर लेकर अपने घर चला गया था. अपने संसदीय इलाके में लोगों की सुविधाओं और लोगों की सुरक्षा के लिए सांसद राधामोहन सिंह ने बड़े ही भरोसे के साथ अरेराज शहर की आठ जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया था जिसे कि अरेराज थाने में बैठकर पुलिसवाले शहर की गतिविधि को देख सकें. साथ ही किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई भी कर सकें. लेकिन कैमरे तो शहर के कई जगहों पर लग गए लेकिन जहां इसे दिखना था वही खोलकर ठेकेदार अपने साथ ले गया. मतलब है कि कैमरा जिस एलसीडी से जुड़ा हुआ था उसे ही खोलकर वो चलता बना. अब वो ठेकेदार एलसीडी को खोलकर क्यों ले गया इसका जवाब उसके पास नहीं है लेकिन वो इतना जरुर कह रहा है कि अभी काम चल रहा है और जल्दी ही एलसीडी लगा दिया जाएगा. अब लोगों को यह भरोसा नहीं हो रहा था कि आखिर एलसीडी ठेकेदार कैसे लेकर चला गया. लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे थे और पूछ रहे थे कि जब सांसद महोदय ने सार सिस्टम लगवा दिया तो आखिर शहर में चोरी की घटनाएं क्यों नहीं रुक रहीं. अब इस सवाल का जवाब न तो पुलिस के पास थी और न ही लोगों के पास. हालांकि पुलिस की तीसरी आंख काम कर सकेगी क्योंकि संवेदक ने अब थाने में एलसीडी लगा दी है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट