ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

‘संत और संघ मिलकर देश का करेंगे विकास’ भागलपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

‘संत और संघ मिलकर देश का करेंगे विकास’ भागलपुर में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

22-Dec-2023 07:58 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: एक दिवसीय दौरे पर बिहार के भागलपुर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महर्षि मेंहीं आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत और संघ मिलकर देश का विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ सिर्फ मेहनत कर सकता है जबकि संत साधना करते हैं। साधना करने वाले ही मार्गदर्शन करते हैं। संतों के मार्गदर्शन में ही संघ श्रम करके देश का विकास कर रहे हैं। 


मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का तत्व गुप्त होता है। इसलिए सामान्य लोग श्रेष्ठ जन जैसा चलते हैं। श्रेष्ठ जन वही हैं जो धर्म के तत्व की नित्य अनुभूति करते हैं क्योंकि धर्म सत्य पर आधारित है। जो सत्य के निरंतर संपर्क में रहते हैं, वही संत हैं। इसलिए संत प्रमाण होते हैं कि जीवन कैसे जीना चाहिए? इस दौरान उन्होंने महर्षि मेंहीं के जीवन पर आधारित एक फिल्म का टीजर भी जारी किया।


उन्होंने कहा कि दुनिया को जीवन की शिक्षा देना सभी भारतवासियों का कर्त्तव्य है और यही अपना धर्म है। महर्षि ने जैसा जीवन जिया है, वह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। महर्षि मेंहीं के जीवन का कुछेक अंश भी हम अपने जीवन में ग्रहण कर लें तो हमारा जीवन धन्य हो जायेगा। युवाओं को कुछ इस तरह की फिल्म ही देखनी चाहिए। वहीं सनातन धर्म पर भी उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्म में सर्वेपरि है।


बता दें कि एक साल के भीतर दूसरी बार मोहन भागवत महर्षि मेंहीं आश्रम पहुंचे थे। उनके आगमन पर कुप्पाघाट के महामंत्री और सभी साधु संतों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कुप्पाघाट में महर्षि मेंहीं परमहंस महाराज के निवास स्थल का भ्रमण किया। यहां के वर्तमान आचार्य हरिनंदन बाबा के निवास स्थल भी पहुंचे, जहां उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि भी अर्पित की।