Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
13-Dec-2021 02:24 PM
DESK: 11 दिसंबर को सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। जिसमें इंग्लिश पेपर की परीक्षा में पूछे गये आपत्तिजनक सवाल को सीबीएसई ने हटा दिया है। सीबीएसई ने कहा कि परीक्षा में पूछे गये सवाल हमारी गाइडलाइन के मुताबिक नहीं था। जिस पर कई सवाल खड़े होने के बाद इसे कमेटी के पास भेजा गया। जिसके बाद कमेटी ने इस विवादित प्रश्न को और सभी छात्रों को इस प्रश्न के पूरे नंबर देने का फैसला लिया है।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा में आज CBSE की परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक सवालों को तुरंत हटाने की मांग की और इसकी समीक्षा किए जाने की बात कही। सोनिया ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और CBSE को माफीनामा जारी करना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि आगे ऐसी गलती दोबारा न हो। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार को घेरने का काम किया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा था कि यह सवाल 'जेंडर स्टीरियोटाइप' को बढ़ावा देने वाला है। प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा कि ‘अविश्वसनीय! हम बच्चों को क्या बकवास सिखा रहे हैं? इसके अलावा प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या बीजेपी सरकार महिलाओं के खिलाफ ऐसे विचारों का समर्थन करती है, अगर नहीं तो ऐसे सवालों को CBSE के क्वेश्चन पेपर में क्यों शामिल किया गया है। '
दरअसल बीते शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की थी। वहीं परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ सवालों पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। इन सवालों को जेंडर स्टीरियोटाइप और महिला विरोधी माना जा रहा है। सवाल के एक लाइन में महिलाओं के लिए कहा गया है कि वो अपनी ही दुनिया में रहतीं है।
जबकि दूसरे लाइन में कहा गया कि आजकल की मॉडर्न महिलाएं अपने पति की बात नहीं मानती हैं। इसके अलावा एक औऱ लाइन पर लोगों ने काफी आपत्ति जताई है जिसमें कहा गया है कि बीसवीं सदी में बच्चे कम हो गए हैं जिसका कारण नारीवादी विद्रोह है। लोकसभा में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनियां गांधी ने CBSE की परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक सवालों को तुरंत हटाने की मांग की। जिसके बाद सीबीएसई ने इस सवाल को हटाने और इस पैसेज के लिए सभी छात्रों को पूरा नंबर देने का निर्णय लिया है।