मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-Oct-2024 12:00 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर डाला है।
दरअसल,पूर्वी चंपारण जिला के लखौरा थाना क्षेत्र में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद सनकी पति अपनी मृत पत्नी के शव के पास बैठा रहा।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।
इधर, मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। घटना लखौरा थानाक्षेत्र के एक गांव की है। घटना के बारे में मृतका के चाचा ने बताया कि लड़की की शादी 15 साल पहले लखौरा थाना के युवक से हुई थी।।शादी के बाद से ही महिला का पति उसके साथ छोटी मोटी बात पर मारपीट करता था।