तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
18-Aug-2024 02:53 PM
By First Bihar
MADHUBANI: पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती..यह बात बिहार के मधुबनी में साबित हो गया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या कर दी। सगी मां की हत्या के बाद आरोपी बेटा थाने पहुंच गया और थानेदार से कहना लगा कि मैंने अपनी मां का मर्डर कर दिया है। उसकी बातें सुनकर थानेदार भी हैरान रह गये। उन्होंने चौकीदार को इस बात का पता लगाने को कहा। चौकीदार ने थानेदार को बताया कि सर यह सही बोल रहा है। एक बुजुर्ग महिला की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गयी है।
पुलिस इस बात से हैरान थी कि घटना को अंजाम देने के बाद यह भागा नहीं बल्कि थाने में पहुंचकर अपना जुर्म स्वीकार रहा है उधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया । घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है जहां रविवार की अहले सुबह सामने बेटे को देख मां काफी खुश थी। उसे क्या मालूम की बेटा थोड़ी देर बार उसका कातिल बन जाएगा। यह बात उसने सपने में भी नहीं सोची थी। सनकी बेटा किसी बात को लेकर मां से झगड़ा करने लगा। सुबह-सुबह विवाद होने के बाद कुदाल से मां की गर्दन काट कर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद आरोपी हरलाखी थाने में पहुंच गया और मां की हत्या के बारे में पुलिस को जानकारी दी। आरोपी खुद से पुलिस के पास सरेंडर करने पहुंचा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी को उसकी बातों पर विश्वास ही नहीं हुआ। फिर उन्होंने चौकीदार को इस बात का पता लगाने को कहा। चौकीदार ने बताया कि घटना सही है। मां की हत्या के बाद वो थाने पर पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
मृतका की पहचान हितलाल यादव की 65 वर्षीय पत्नी जिवछी देवी के रूप में हुई है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही हरलाखी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। आरोपी लालबाबू यादव को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि लाल बाबू यादव मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज चल रहा था। 



