पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर
10-May-2020 08:56 AM
BEGUSARAI : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का संसदीय क्षेत्र बेगूसराय एक बार फिर संकट में घिर गया है। बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव नए मामलों की बाढ़ आ गई है।।शनिवार को बेगूसराय में 12 नए केस आने के बाद जिले में बेचैनी बढ़ गई है। बेगूसराय में अब तक 26 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 18 एक्टिव मरीज हैं।
शनिवार की रात बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड में 4, बखरी में 3, छौड़ाही, बलिया के साथ-साथ खोदावंदपुर में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें से लगभग सभी मामले बाहर से आने वाले मजदूरों से जुड़ा है। दो दिन पहले 68 मजदूरों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट सामने आ गई है। इनके अलावा एक मजदूर बरौनी से है जबकि दूसरा साहेबपुर कमाल से। बेगूसराय में नए मामलों के सामने आने के बाद अब एक बार फिर से जिला प्रशासन अलर्ट में है। मेडिकल की टीम लगातार इलाके की स्कैनिंग कर रही है।
बेगूसराय में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन से बातचीत की है। बेगूसराय के डीएम से उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली है। गिरीराज सिंह फिलहाल लॉकडाउन के बीच दिल्ली में है और वह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय नहीं आ पाए हैं लेकिन दिल्ली से ही वह फोन के जरिए लगातार अपने संसदीय क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।