Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
22-Dec-2023 08:38 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में आज महागठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टी के तरफ से विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में आज सांसदों के निलंबन को लेकर रोष प्रकट किया और इसे अलोकतांत्रिक कदम बताया। इसके बाद अब इसको लेकर 22 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया जाएगा। जिसमें राजद, जेडीयू और लेफ्ट के तमाम नेता शामिल होंगे।
दरअसल, बीते शाम महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया कि सभी दल मिलकर प्रत्येक जिले में सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। 22 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है। इस दिन महागठबंधन में शामिल तमाम दल संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी। सांसदों पर हुई कार्रवाई को महागठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
मालूम हो कि दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक में ही यह फैसला लिया गया था कि देश के सभी राज्यों में सांसदों के अकारण निलबंन के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा। इसी कड़ी में बिहार में भी इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर 22 दिसंबर यानि कल सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद अब बिहार में भी इसका असर देखने को मिलेगा।
उधर, 22 दिसंबर को दोपहर 3 बजे जंतर मंतर पर विपक्ष का कार्यक्रम होगा। इसमें इंडिया ब्लॉक के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। इसमें निलंबन की कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। इसमें इंडिया ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। इसके अलावा माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, डी राजा जैसे इंडिया ब्लॉक के नेता जो दिल्ली में मौजूद रहेंगे, वो भी शामिल रहेंगे।