IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
03-Aug-2024 06:55 AM
By First Bihar
DESK : ‘बिग बॉस ओटीटी-3’ के विनर का नाम अनाउंस हो गया है। सना मकबूल ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीसरे सीजन की ट्रॉफी जीत ली है। वहीं रैपर नेजी फर्स्ट और रणवीर शौरी सेकंड रनरअप बने हैं। सना रिजल्ट सुनने के बाद ट्रॉफी लिए बिना अपनी मां के पास चली गईं। दरअसल, उनकी मां बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थीं। ऐसे में वह उन्हें गले लगाने गईं और फिर आकर उन्होंने अपनी ट्रॉफी ली।
21 जून को शुरू बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी। हफ्ते दर हफ्ते गुजरते चले गए, लेकिन सना मकबूल ने अपने शानदार खेल के दम पर बिग बॉस के घर में अपनी जगह मजबूती से बनाई रखी। बिग बॉस ओटीटी के ग्रैंड फिनाले में सना के सामने नैजी, रणवीर शौरी, साईं केतन राव, और कृतिका मलिक की चुनौती रही, लेकिन वोटिंग लाइन के आधार पर सना मकबूल सबसे आगे रहीं और इस रियलिटी शो की चैंपियन बनीं।
मालूम हो कि, बिग बॉस ओटीटी 3 से पहले सना बतौर कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 और फियर फैक्टर जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उम्मीद कि बिग बॉस जीतने के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों तक पहुंच जाएगा। बिग बॉस ओटीटी 3 से पहले सना बतौर कंटेस्टेंट्स खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 और फियर फैक्टर जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। उम्मीद कि बिग बॉस जीतने के बाद उनका करियर नई ऊंचाइयों तक पहुंच जाएगा।
बिग बॉस ओटीटी 3 का खिताब जीतने के बाद सना मकबूल पर पैसों की बारिश हुई है। इस सीजन शो की इनामी राशि 25 लाख रुपये रखी गई थी और इसके साथ एक चमचमाती ट्रॉफी भी शामिल रही। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बनते ही के सना मकबूल को ये प्राइज मनी मिली है। बता दें कि इस घर में सना की जर्नी काफी धमाकेदार रही थी, जिसका इनाम उनको विनर के तौर पर मिला है।