मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
01-Mar-2023 02:26 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMSTIPUR : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का डर कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन कसी न किसी जिले से अपराधियों के काले कारनामे निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बैंक के अंदर लूट - पाट की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शंकर चौक स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के चाँदचौर शाखा में दिनदहाड़े भीषण लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। बुधवार को बैंक खुलते ही चार बदमाशों ने बैंक में घुसकर लगभग 9 लाख 45 हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है। ये चारों लुटरे दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए थे। इन सभी को उम्र 20 से 25 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस व दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडे मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।
वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बाइक सवार चार बदमाश बैंक में पहुंचकर बैंक कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। फिर रुपये लूटकर सभी अपराधी मुसरीघरारी की ओर फ़रार हो गए। एनएच 28 पर दिन दहाड़े हुई बैंक लूट की घटना से हड़कंप मच गया है।