ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / ‘जिसका पूरा खानदान चोर हो, वह दूसरों को कहानी सुना रहा है’ सम्राट...

‘जिसका पूरा खानदान चोर हो, वह दूसरों को कहानी सुना रहा है’ सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर बड़ा अटैक

26-May-2024 06:58 PM

By First Bihar

PATNA: रोहतास के डेहरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि चुनाव के बाद सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर एक तरफ जहां विरोध बीजेपी पर हमलावर बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी उन्हें माकूल जवाब दे रही है। पीएम के बयान पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे तेजस्वी यादव पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा अटैक किया है।


दरअसल, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट से एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।रोहतास के डेहरी स्थित सुअरा हवाई अड्डा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बिहार के लोगों को यह गारंटी दी कि नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेजा जाएगा। जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, हेलिकॉप्टर का दौरा समाप्त होते से भ्रष्टाचारी जेल जायेंगे।


पीएम मोदी के इस बयान पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी और एनडीए को खुला चैलेंज दिया और कहा कि प्रधानमंत्री डर गए हैं और हार रहे हैं तो इस तरह का बयान दे रहे हैं। तेजस्वी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी एक 34 साल के बिहारी नौजवान को डरा रहे हैं लेकिन बिहारी गुजराती से कभी डरता नहीं है। तेजस्वी ने कहा था कि यह झारखंड और दिल्ली नहीं है, ये बिहार है हाथ लगाकर तो दिखाओ। तेजस्वी बिहारी है और बिहारी किसी से डरता नहीं है।


पीएम मोदी के बयान पर सियासी रोटी सेंक रहे तेजस्वी पर सम्राट चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि जो लोग कह रहे हैं कि बिहारी नहीं डरता है, तो उनको बता दें कि बिहारी चोर नहीं होता है। उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि जिसका पूरा खानदान चोर हो और चोरी के आरोप में हो वह दूसरे को कहानी सुना रहा है। 


वहीं पीएम मोदी के मुजरा वाले बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के यह कहने पर कि प्रधानमंत्री मुजरा शब्द का इस्तेमाल कर बिहारियों को बदनाम कर रहे हैं, इसपर सम्राट ने कहा कि बिहारी सबकुछ जानता है, उसे खरगे का ज्ञान नहीं चाहिए।