2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
18-Feb-2022 09:17 AM
PATNA : बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल अब समधी बनने जा रहे हैं। दरअसल, अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी की शादी आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल के साथ होने जा रही है। आज इन दोनों की सगाई की रस्म होगी। सगाई समारोह में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। परिवारिक सूत्रों की माने तो सगाई के बाद इसी साल दिसंबर महीने में दोनों की शादी भी हो जाएगी।
मंत्री अशोक चौधरी की बड़ी बेटी शांभवी चौधरी इकोनॉमिक्स की स्टूडेंट है और फिलहाल ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद पीजी की पढ़ाई कर रही हैं जबकि आचार्य किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल लॉ ग्रेजुएट हैं। जानकार सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच पढ़ाई के समय से ही दोस्ती रही है और अब यह दोस्ती रिश्ते में बदलने जा रही है।
आज होने जा रही सगाई की रस्म के पहले कल यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जेडीयू के अन्य प्रमुख नेता अशोक चौधरी के घर पहुंचे और शांभवी और सायन कुणाल को आशीर्वाद दिया।

गुरुवार को जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे तो उस वक्त आचार्य किशोर कुणाल और उनके बेटे के साथ साथ किशोर कुणाल की पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्य भी वहीं मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी और संजय झा भी पहुंचे थे।
