ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Nov-2020 10:10 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस की टीम को निशाना बनाकर एक दबंग मुखिया को बदमाशों ने पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया है, जिसे पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था. इस हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगने की बात सामने आ रही है. इलाके में एक्स्ट्रा फाॅर्स की तैनाती कर छापेमारी की जा रही है.
मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना इलाके की है. जहां पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. चांदचौर करिहारा पंचायत के दबंग मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाया गया है. बताया जा रहा है कि दबंग मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को किसी मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
पुलिस टीम के ऊपर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बलों के साथ डीएसपी दिनेश पांडेय के नेतृत्व में गांव की नाकेबंदी कर फरार मुखिया को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन उसे वापस नहीं पकड़ा जा सका. पुलिस ने इस घटना में 19 लोगों को नामजद तथा 20 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने का केस दर्ज किया है. जिसमें से अब तक 3 नामजद बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन कुमार गिरि को गत 28 अगस्त 2020 को सातनपुर चौक स्थित सरायरंजन रोड में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली गांव निवासी मुरारी चौधरी का पुत्र संदीप चौधरी उर्फ नेपाली (30) की दिन दहाड़े हुई हत्या के मामले में दर्ज मुकदमा में आरोपित किया गया था. इसके बाद मुखिया फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं को आगे करके मुखिया ने ही पुलिस के खिलाफ लोगों को भड़का दिया था.