छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
03-Jul-2022 01:01 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजनीत से आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है। अखिलेश यादव ने सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर पार्टी के युवा संगठनों, महिला प्रकोष्ठ समेत पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
बीते विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के नतीजों को समाजवादी पार्टी ने चुनौती के रूप में लिया है। बताया जा रहा है कि कार्य परिषद के सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बता दें कि हाल में हुए लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। रामगढ़ और आजमगढ़ सीट से उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में पार्टी की इकाईयों को भंग करने के बाद अखिलेश यादव प्रदेश स्तर पर खुद को नए सिरे से खड़ा करने की रणनीति अपनाई है।
अखिलेश यादव की इस रणनीति को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव सभी इकाईयों को भंग करने के बाद पार्टी को फिर से मजबूती देने की कोशिश कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव पार्टी और संगठन में पूरी तरह से बदलाव के मूड में हैं।