मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Oct-2024 02:56 PM
By First Bihar
DESK: लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी। अब बाल संत और रील बनाने वाले बाबा के नाम से मशहूर 10 साल के बालक अभिनव अरोड़ा को जान से मारने की धमकी दी है। अभिनव अरोड़ा के परिजनों का दावा है कि जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद अब अभिनव के साथ 24 घंटे गनर साथ रहेंगे।
अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से कॉल रात में आया था लेकिन उसे वो रिसिव नहीं कर पाई। अगले दिन 4 बजे शाम में उसी नंबर से धमकीभरा मैसेज आया। उस मैसेज में बेटे अभिनव को जान से मारने की धमकी दी गयी जबकि उनके बेटे ने तो ऐसा कुछ भी नहीं किया कि जान से मारने की धमकी मिले। अभिनव ने भक्ति के अलावा कुछ नहीं किया है। अभिनव के अधिवक्ता किसलय पांडेय ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर किसी ने धमकी दी है। थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अभिनव के साथ 24 घंटे गनर रहेंगे। जो उनकी सुरक्षा करेंगे।
बता दें कि अभिनव आध्यात्मिक कंटेंट बनाते हैं। तीन साल की उम्र से उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हुई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत के सबसे युवा आध्यात्मिक वक्ता के रूप में अभिनव को सम्मानित किया था। पिछले कुछ दिन पहले स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा अभिनव को डांटे जाने का वीडियो भी सामने आया था। तब इसे लेकर अभिनव ने कहा था कि बड़ों की डांट आशीर्वाद के बराबर होता है। अभिनव ने 10 साल की उम्र में ही आध्यात्मिक प्रभावक के तौर पर अपनी पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर उनके 9.5 लाख फॉलोअर्स हैं। अभिनव धार्मिक कंटेंट पोस्ट करते हैं।