हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Feb-2020 03:02 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUAPUL: सुपौल के नमन कुमार ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पूरे बिहार में टॉप किया है। नमन के टॉप करने पर बरेल गांव के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नमन पढ़ाई कर आईएएस अधिकारी बनने की तमन्ना रखता है।
सैनिक प्रवेश परीक्षा में जनरल कैटेगरी से स्टेट टॉपर बनने पर नमन कुमार के माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है। बरेल गांव के रहने वाले नमन के घर पर बधाई देने वालों तांता लगा हुआ है। नमन के माता-पिता के साथ-साथ उसके शिक्षकों को भी गर्व है कि कोसी का ये लड़का अब क्वालिटी एजुकेशन पाकर भविष्य में उंची उड़ान भरेगा। पूरे इलाके का नाम रौशन करेगा।
नमन की तमन्ना है कि वे पढ़-लिख कर आईएएस अधिकारी बने और अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव का नाम भी रौशन करे। नमन ने अपनी सफलता के लिए शिक्षकों को धन्यवाद दिय़ा और कहा कि वह इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेगा और भविष्य में भी मन लगा कर पढ़ेगा ताकि उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
बता दें कि सैनिक स्कूल सोसायटी ने कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए हुई ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट पिछले दिनों एक फरवरी को जारी किया गया था। जो स्टूडेंट्स एंट्रेंस परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें अब मेडिकल परीक्षा देनी होगी। मेडिकल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी 2020 से 10 मार्च 2020 तक किया जाना है। फाइनल मेरिट लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। वहीं, एडमिशन की प्रक्रिया 28 से 30 मार्च 2020 के दौरान आयोजित की जाएगी।