IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
29-Jan-2020 12:55 PM
DELHI: बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने राजनीति में कदम रखा है. अपने शानदार खेल से लोगों का दिल जीतने वाली साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हुई हैं. दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में साइना ने बीजेपी की सदस्यता ली है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिन्हा की उपस्थिति में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की है.
29 साल की साइना नेहवाल अपनी बड़ी बहन चंद्राशु नेहवाल के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं. दिल्ली में होने वाले चुनाव से ठीक पहले साइना नेहवाल का बीजेपी में शामिल होना खास है. ऐसा माना जा रहा है कि साइना नेहवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में प्रचार करेंगी.
बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि 'आज अच्छा दिन है. मैंने कई खिताब जीते हैं, लेकिन आज मैं ऐसी पार्टी में शामिल हो रही हूं, जो देश के लिए इतना अच्छा काम कर रही है. मैं मेहनती खिलाड़ी हूं और मुझे उन लोगों के साथ काम करना पसंद है जो कड़ी मेहनत करते हैं.' पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए साइना नेहवाल ने कहा कि 'मैं देख सकती हूं कि नरेंद्र मोदी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. मैं राजनीति में नई हूं. मोदी ने खेलों के लिए बहुत कुछ किया है. मैं मोदी जी से प्रेरित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं देश के लिए अच्छा कर सकती हूं. मैं बीजेपी की शुक्रगुजार हूं.'