ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

सहरसा पुलिस की संवेदनहीनता देखिये..रस्सी से ऑटो में बांधकर लावारिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

06-Feb-2023 06:13 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति की लाश को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिस तरीके से अस्पताल ले जाया गया। वो तस्वीर हैरान करने वाली है। सोनवर्षा कचहरी ओपी पुलिस की संवेदनहीनता को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब वायरल हो रहा है। 


इस तस्वीर को देखिये कैसे लावारिस लाश को ऑटो में ठुसा गया और पैर को रस्सी से बांध दिया गया। करीब 6 किलोमीटर की दूरी तय कर ऑटो में बांधकर लावारिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। इस दौरान ऑटो पर कोई पुलिसकर्मी भी नहीं था। ऑटो ड्राइवर इसी अवस्था में शव को लेकर अस्पताल पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसे देख लोग भी हैरान हैं। 


मामला 6 फरवरी दिन सोमवार की है जब एक लावारिस लाश को ऑटो के पीछे लादकर तकरीबन 6 किलोमीटर की दूरी तय कर मृत जानवर की तरह शव को रस्सी से बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इतना ही नहीं शव लदे ऑटो पर पुलिसकर्मी बैठना तक मुनासिब नहीं समझा और बिना पुलिस के ही ऑटो पर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया।


इस बाबत ऑटो ड्राइवर और उसके सहयोगी ने बताया कि सोनवर्सा कचहरी ओपी प्रभारी के निर्देश पर शव को ऑटो पर लादा गया था जिसे रस्सी से बांधकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद चौकीदार से जब इस संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि परमिनिया गांव के एक खेत से लावारिस हालत में शव बरामद किया गया था। 


जिसके बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। उन्होंने कहा कि रस्सी से बांधकर शव लाना उचित नहीं है। जिस तरह से लावारिस शव को सोनवर्षा कचहरी पुलिस के द्वारा रस्सी से बांधकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया कहीं न कहीं पुलिस की संवेदनहीनता को यह दर्शाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सहरसा की संवेदनहीन पुलिस पर अब इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।