चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
30-Jan-2021 03:00 PM
SAHARSA : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला सहरसा जिले का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार को दिनदहाड़े गोली मार दी. बदमाशों ने दो लोगों को गोली मारी है. सहरसा की एसपी लिपि सिंह इस बड़ी वारदात की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात सहरसा जिले के बैजनाथपुर शिविर इलाके की है. जहां अपराधियों ने बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार राजकुमार सिंह को गोली मार दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि राजकुमार सिंह के आलावा अपराधियों ने उनके बाइक शोरूम के स्टाफ हसन अली को भी गोली मार दी. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी मिली है कि राजकुमार सिंह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई हैं. सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर ओपी सिंह की बहन की शादी इनसे हुई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी और एडीजी के पद पर रहे ओम प्रकाश सिंह फिलहाल फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हैं.

आपको बता दें कि जख्मी राजकुमार सिंह यामाहा शो रूम के मालिक हैं. सहरसा, सुपौल और मधेपुरा तीनों जिला में इनका बाइक का शोरूम है. शनिवार सुबह में राजकुमार सिंह जब अपने एक मिस्त्री के साथ मधेपुरा जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने एक की हालत गंभीर बताई है.

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंच पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. सहरसा की एसपी लिपि सिंह इस मामले की खुद मॉनिटरिंग कर रही हैं. उन्होंने जानकारी दी है कि सहरसा पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. घटना की तफ्तीश की जा रही है. उन्होंने बताया कि किन वजहों से इस घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
एसपी लिपि सिंह ने दावा किया कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी.