ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / सहरसा की डीएम शैलजा शर्मा ने बिहार-यूपी की शान में लगाया चार चांद,...

सहरसा की डीएम शैलजा शर्मा ने बिहार-यूपी की शान में लगाया चार चांद, गुड ई गवर्नेंस पर दिलाया सम्मान

05-Feb-2020 03:52 PM

By Niraj Singh

SAHARSA : सहरसा जिले की डीएम  शैलजा शर्मा ने गुड ई गवर्नेंस पर अवार्ड पाकर बिहार और यूपी दोनों ही राज्यों का मान बढ़ा दिया है। यूपी में जन्मी बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी को राष्ट्रीय ई गवर्नेंस पर सिल्वर अवार्ड मिलने जा रहा है। पूरे भारत वर्ष में ये अवार्ड महज दो डीएम को मिला है।राष्ट्रीय परिपेक्ष में ई- गवर्नेंस के लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार सहरसा जिले के लिए ही नहीं बल्कि बिहार राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि एवं गर्व का विषय है।  वर्तमान डीएम डॉ शैलजा शर्मा के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। 


लोक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिये सहरसा जिला को राष्ट्रीय ई गवर्नेन्स सिल्वर अवार्ड मिल रहा है। डीएम शैलजा शर्मा मुम्बई में आयोजित 23वे  ई गवर्नेन्स राष्ट्रीय सम्मेलन में प्राप्त करेंगी अवार्ड। आगामी 7- 8 फरवरी को मुंबई में आयोजित 23वें ई गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन में जिला प्रशासन को लोक सेवा में ई गवर्नेंस के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने में उत्कृष्ट और नवाचारी योजना योगदान के लिए सिल्वर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। उक्त समारोह में यह पुरस्कार डीएम शैलजा शर्मा प्राप्त करेंगी।पूरे भारत वर्ष में मात्र दो जिले को अवार्ड मिला है जिसमें सहरसा भी शामिल हैं। 


शैलजा शर्मा यूपी के मुजफ्फरनगर की मूल निवासी हैं। शैलजा शर्मा 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। बिहार कैडर में तैनात शैलजा शर्मा ने आईएएस की परीक्षा पास कर तब मुजफ्फरनगर जिले का मान बढ़ाया था आज वे उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों की बदौलत बिहार के सहरसा को राष्ट्रीय मानचित्र पर ला दिया है। इससे पहले गंभीर बीमारी कालाजार के नियंत्रण के लिए वे स्वस्थ्य भारत मेरिट पुरस्कार और स्कॉच सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।