मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
19-Jan-2023 07:08 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: किसी भी घटना के बाद पुलिस मामले का खुलासा करती है। यह सामान्य बात है लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर समस्तीपुर पुलिस ने हत्या से पहले मामले का खुलासा किया है। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि शहर के बड़े कारोबारी की हत्या होनी थी। लेकिन इससे पहले ही हत्या की साजिश रचने वाले अपराधियों को पुलिस ने धड़ दबोचा है। इस कार्रवाई को समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
दरअसल समस्तीपुर के एक बड़े कारोबारी की गुड्डू की हत्या की साजिश रची गयी थी। खुफिया इनपुट मिली थी कि पांच दिन बाद इस वारदात को अंजाम दिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही इस साजिश में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले अपराधियों समेत हत्या करने की योजना बनाने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक 9 एएम की पिस्टल, एक देसी पिस्टल, तीन गोलियां, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद किया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हत्या की वारदात को रोक लिया गया। इस उद्भेदन में लगी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान शहर के बड़े बिजनेस मैन गुड्डू की हत्या की योजना बनाई गयी थी। घटना के पांच दिन पहले पुलिस को इसका इनपुट मिला था। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच टीम का गठन किया गया। जिसके बाद हथियार सप्लायर की पहचान की गयी और इस गिरोह के पांच अपराधियों को कल्याणपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।




