ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / बड़ी राहत : निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों की हड़ताल पहले ही दिन समाप्त

बड़ी राहत : निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों की हड़ताल पहले ही दिन समाप्त

09-Jun-2020 07:30 AM

PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पहले ही दिन समाप्त हो गई. सफाईकर्मियों के हड़ताल समाप्त करने की घोषणा नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ ने  की. अधिकारियों से बात करने के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई. 

बता दें कि सोमवार को 21 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर सफाइकर्मी हड़ताल पर चले  गए थे. सोमवार की सुबह से ही सफाईकर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया था. नूतन राजधानी और कंकड़बाग अंचल में सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया था. इस वजह से सड़कों की सफाई और और नाला उड़ाही का काम बाधित हो गया था. हालांकि नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि सफाई का काम बाधित नहीं हुआ है.  

बता दें कि  4300 कर्मचारियों एवं सफाई मजदूरों की सेवा स्थायी करने, 25 लाख रुपये दुर्घटना बीमा लागू करने, ईपीएफ की राशि, ईपीएफ कार्यालय में ब्याज सहित जमा करने, हर माह की पांच तारीख तक वेतन और पेंशन का भुगतान, छठा एवं सातवां वेतन पेंशन पुनरीक्षण के बकाए अन्तर राशि का भुगतान सहित 21 सूत्री मांगों की पूर्ति के लिए नगर निगम कर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं.