ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

मोतिहारी सदर अस्पताल का अजब खेल, नाबालिग को बना दिया बालिग, पुलिस भी हैरान

20-Aug-2019 04:33 PM

By 9

MOTIHARI: सदर अस्पताल में एक नाबालिग छात्रा को बालिग बना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 13 साल की लड़की को 18 साल की घोषित किए जाने के बाद पुलिस महकमा भी हैरान है. इस अस्पताल में सबकुछ संभव है. बस आपके पास होना चाहिए रुपया. अगर रुपया है तो आप नाबालिग को बालिग करने का सर्टिफिकेट भी ले सकते हैं. इस खेल में अस्पताल के उपर से लेकर नीचे तक के लोग शामिल हैं. इस अस्पताल की कारगुजारियां ऐसी हैं कि आम लोग तो क्या पुलिस भी हैरान है. जानकारी हैरान करती हैं. मामला एक स्कूल की नाबालिग छात्रा से जुड़ा है. इस छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जाता है और जब पुलिस उस लड़की को मेडिकल के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाती है नाबालिग छात्रा को बालिग बताकर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाता है. स्कूल सर्टिफिकेट के मुताबिक दुष्कर्म की शिकार इस छात्रा उम्र 13 साल है लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इसे बालिग बताकर इसे 18 साल उम्र होने का सर्टिफिकेट दे दिया. हालांकि पुलिस ने भी अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जारी सर्टिफिकेट को मानने से इनकार कर दिया है. पुलिस का कहना है कि इस घटना के आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. डीएसपी ने जानकारी दी है कि अस्पताल की रिपोर्ट की दोबारा जांच करायी जाएगी. उधर अस्पताल नाबालिग को बालिग बताने वाले किसी भी सर्टिफिकेट को जारी करने से इनकार किया है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट