पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
16-Sep-2024 10:23 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां सदर अस्पताल से बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि नवजात की 60 हजार रुपये में डील हुई थी लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को सुलझा लिया। इसके बाद इस मामले में गार्ड और खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि नवजात को एसएनसीयू से चोरी किया गया था।
जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती एक नवजात बीती रात गायब हो गया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की सतर्कता से चोरी होने के करीब 3 घंटे बाद ही बच्चों को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट महिला गार्ड की संलिप्तता सामने आई है। जिसकी जांच की जा रही है।
वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुंगेर जिला के रामनगर सूफियाबाद निवासी करण कुमार की शादी लोहिया नगर झोपड़पट्टी हुई है। उसकी पत्नी नंदनी गर्भवती रहने के कारण अपने मायके में थी, प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की रात आशा बहू के साथ बेगूसराय सदर अस्पताल आई जहां 10:30 बजे पुत्र को जन्म दिया। बच्चे की स्थिति गंभीर थी, जिसके कारण सदर अस्पताल के एसएनसीयू में उसे भर्ती कराया गया।
इसके बाद रात में नंदनी जब वह अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए पहुंची तो उसका बच्चा गायब था। इसके बाद हड़कंप मच गया, तुरंत मामले की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। सिविल सर्जन सदर अस्पताल पहुंचे, उन्होंने नगर थाना को इसकी सूचना दी। पूछताछ में मौजूद महिला गार्ड द्वारा कहा गया कि एक औरत आई और दूध पिलाने के लिए नंदनी के बच्चे को मांगा तो उसने बच्चे को दे दिया। इसके बाद जब सीसीटीवी की जांच हुई तो उसमें स्पष्ट रूप से देखा गया कि एक महिला SNCU में भीतर आती है और इधर-उधर देखने के बाद बच्चे को गोद में लेकर चली जाती है।
वहां से वह नंदनी के पास नहीं पहुंचकर दो अन्य महिलाओं के साथ अस्पताल के बाहर निकल जाती है। घटना को लेकर जब उक्त महिला गार्ड से जांच कराई से पूछताछ किया गया तो पता चला कि बच्चा बेच दिया गया है। उसने लाखो थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी एक महिला के हाथों बच्चा बेचा है। इसके बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने देर रात भगवानपुर पहुंची और वहां से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
उधर, भगवानपुर के स्थानीय लोगों के अनुसार वह 60 हजार में बच्चा को खरीदा गया।रविवार की शाम आठ बजे अजीत की पत्नी को बच्चा गोद में दे दिया गया, लेकिन पुलिस तत्परता दिखाते हुए रात्रि एक बजे के करीब भगवानपुर उसके घर से बच्चा बरामद कर लिया। पुलिस अजीत की पत्नी और उसके चचरे भाई शिक्षक मिथिलेश साह के साथ तीन अन्य लोग को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।