ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

रणक्षेत्र में बदल गया बिहार का यह सदर अस्पताल, पुलिस जवान को गार्ड्स ने जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल

27-Jun-2024 05:16 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर का आरा सदर अस्पताल देखते ही देखते रणक्षेत्र में बदल गया। यहां एक घायल युवक का इलाज कराने पहुंचे पुलिस जवान को अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने बेरहमी से पिटाई कर दी। बात इतनी बढ़ गई कि एसपी को मौके पर पहुंचना पड़ गया।


दरअसल, आरा सदर अस्पताल का न्यू इमरजेंसी वार्ड उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने डायल 112 के जवान की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार डायल 112 के जवान किसी घायल व्यक्ति को लेकर इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। 


इलाज कराने को लेकर हुई बहस के बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने डायल 112 के जवान साबीर रजा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है। 


बता दें कि कि बीते दिनों ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने अस्पताल के एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की भी पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी परिचय कुमार ने कहा कि वीडियो के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कर्रवाई की जायेगी।