तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
25-Feb-2021 05:05 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भिड़ गए. दोनों नेताओं के बीच आंकड़े को लेकर गरमागरम बहस छिड़ गई. सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर बैठे विधायक भी सदन में शोर मचाने लगे. दरअसल डिप्टी सीएम ने तेजस्वी के ऊपर गलत आंकड़े पेश करने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद ये सिलसिला शुरू हुआ.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद अपने ही बजट को नहीं मान रहे हैं. वह मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि मैंने सदन में आंकड़ों का जंजाल पेश कर गुमराह करने का काम किया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार के बजट में समाज के विभिन्न तबकों के लोगों के उत्थान का ख्याल नहीं रखा गया है. बिहार के बजट का आंकड़ा पेश करते हुए तेजस्वी ने बताया कि विभागवार स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय और स्किम मद में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग विभाग को मात्र 0.78 % राशि ही दी गई है.
तेजस्वी ने इसी तरह अल्पसंख्यक और एससी-एसटी विभाग का भी आंकड़ा पेश किया और मीडियाकर्मियों को बजट का आंकड़ा दिखाते हुए कहा कि विभागवार स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय और स्किम मद में अल्पसंख्यक विभाग को सिर्फ 0.26 % और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग को मात्र 0.83 % राशि ही दी गई है.
तेजस्वी ने कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जातिगत जनगणना की मांग करते हैं तो इसका मतलब यही है कि सीएम समाज के हर एक जाति का सर्वांगीण विकास करना चाहते हैं. लेकिन ये हास्यास्पद है कि जब तेजस्वी ने सदन में आंकड़े पेश किये तो उसे वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने झुठला दिया. उन्हें देखना चाहिए कि इन तीनों विभागों में उन्होंने बजट का एक प्रतिशत हिस्सा भी नहीं दिया है.
गौरतलब हो कि सदन में बोलने के दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि "नेता प्रतिपक्ष भी सरकार का अंग होता है. मुझे उस अंग को भी देखना पड़ेगा, उसे जवाब देना पड़ेगा." उन्होंने कहा कि 200506 में गैर योजना मद में 17 हजार 669 करोड़ रुपये था. राज्य योजना मद में 4 हजार 379 करोड़ रुपये और कुल योजना मद 4 हजार 898 करोड़ रुपये था. जबकि कुल बजट का आकार 22 हजार 568 करोड़ रुपये था."