ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश, नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

सड़क नहीं रहने से ग्रामीणों में आक्रोश, नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

03-Oct-2020 03:27 PM

By Shabnam Khan

KISHANGANJ : नेताओं के बड़े-बड़े वादे अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी कोई जीतने के लिए विकास का वादा करते हैं तो कोई किए हुए कुछ विकास कार्यों को दिखाकर दोबारा जीताने के लिए प्रेरित करते हैं. ऐसा ही एक नजारा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के बरचोंदी पंचायत स्थित मिराभिटा गांव में देखने को मिला, जहां के लोग विकास के नाम पर त्राहि-त्राहि कर रहे हैं. इसका एकमात्र कारण है बरचोंदी से मिराभिटा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क का ठीक नहीं होना.


यहां की मुख्य सड़क में जगह-जगह इस कदर कटाव है कि बरसात के दिनों की बात तो छोड़िए उसके अलावा भी आवाजाही करने में लोग विभिन्न तरह की परेशानियों से जूझते रहते हैं और रही बात बरसात की तो स्थानीय लोगों का ऐसे समय में जीना मुहाल हो जाता है. घुटनों से ऊपर तक कीचड़ भरा हुआ और उस पर जलजमाव की स्थिति ऐसी की साइकिल, दो चक्का और चार चक्का वाहन चलना दुश्वार हो जाता है. किसी तरह कठिनाई से पैदल ही आवाजाही की जाती है. 


इस दौरान पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों से मिलने के दौरान ऐसी स्थितियों को देखें, जहां गांव वालों ने भी मिलकर अपने परेशानियों को जाहिर किया और गांव वाले बोले कि हमारे साथ विकास के नाम पर सिर्फ खिलवाड़ हो रहा है. स्थानीय निवासी सलिना बेगम ने कहा कि जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक हम औरतें किसी भी राजनीतिक पार्टी को वोट नहीं देंगी.