EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
25-Nov-2022 10:27 AM
BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसे में किसी की मौत न होती है। दूसरी तरफ इन बढ़ते हादसे के मद्देनजर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा कुछ जगहों को चिन्हित भी किया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद हादसा कम नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है,जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गया है।
दरअसल,पुलिस जिला नवगछिया में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां कार और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि,ऑटो नवगछिया जीरोमाइल से सवारी लेकर मोहनपुर की तरफ जा रही थी, तभी मधेपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
इस घटन में मृतकों की पहचान कटिहार के कुर्सेला निवासी भगीरथ साह के 50 वर्षीय पुत्र बसंत साह, पूर्णिया के मोहनपुर निवासी 45 वर्षीय सुबोध सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान चौसा मधेपुरा निवासी अमित कुमार, मुरली रंगरा के रणजीत कुमार, मोहनपुर पूर्णिया की शबनम देवी, मुरली रंगरा के दिलखुश कुमार, रुपौली पूर्णिया के अजय राय के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल लाया गया। फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।