ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

सड़क हादसे में 2 प्रवासी मजदूरों की स्पॉट डेथ, क्वारंटाइन सेंटर से चुपके से ससुराल भाग रहे थे

25-May-2020 01:31 PM

By Ranjit

MOTIHARI : कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक ताजा खबर मोतिहारी से सामने आ रही है. जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है. दोनों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था. जहां से ये दोनों भागकर ससुराल जा रहे थे. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना इलाके की है. जहां ढ़ाका-मोतिहारी रोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो मजदूरों की स्पॉट डेथ हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मजदूर एक बाइक पर स्वर होकर अपने ससुराल जा रहे थे. इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.


इस घटना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से बताया गया कि दोनों व्यक्ति हाल ही में मुंबई से लौटे थे. दोनों को प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में रखा था. जहां से दोनों चुपके से भाग निकले. भागने के दौरान जैसे ही वो चिरैया थाना के ढाका-मोतिहारी पथ के बनस्पति माई मंदिर के पास पहुंचे एक गाड़ी ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. प्रशासनिक टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.