पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
04-Sep-2024 12:58 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यहां गाय को चारा देकर लौट रही युवती को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार,नवादा में सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला नवादा नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा के पास का है। जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं, मृतका की पहचान खरीदी बीघा मोहल्ले के ही रहने वाली सिया देवी के रूप में की गई है। मृतका की बेटी सुनीता देवी ने बताया कि मां गौशाला में गाय को चारा देने के लिए जा रही थी। तभी तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद मेरी मां रोड पर गिर गई और काफी जख्मी हो गई। जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। धक्का मारने के बाद बाइक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।