ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

06-Mar-2021 09:06 AM

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं दूसरे की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. 


पहली घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चांदपुरा थाना क्षेत्र के दमदमा निवासी जनार्दन पासवान का बेटा अरविंद पासवान अपनी बहन से मिलकर पचंबा गांव से साइकिल पर सवार होकर दमदमा लौट रहा था. उसी दौरान डग्मरा पुल के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. गश्ती कर रहे चंदपुरा थाने की पुलिस घायल हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. 


वहीं दूसरी घटना सहायक थाना लाखों क्षेत्र के रमजानपुर स्थित एनएच 31 की है जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी महावीर साह का पुत्र लोकनाथ साह के रूप में की गई है. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सदर अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं दूसरी तरफ दुर्घटना में हुई मौत की खबर मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है.