ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bihar News : सड़क दुर्घटना की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा...

Bihar News : सड़क दुर्घटना की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, SI समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल

07-Oct-2024 08:45 AM

By First Bihar

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां रैपिड एक्शन पुलिस टीम यानी डायल 112 की टीम पर जानलेवा हमला हुआ है। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल भो हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्रा पूल के पास आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की टीम 112 पर जानलेवा हमला कर दिया है जिसमें गंभीर रूप से घायल एक महिला एवं एक पुरुष सिपाही को जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है एवं दो पुलिस के जवान का घोषी पीएससी में इलाज किया जा रहा है। 


वहीं, इस मामले में डीएसपी अशोक मेहता ने बताया कि कोरा पूल के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी सूचना पर 112 की पुलिस टीम कोरा पुल के पास जैसे ही पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर देर से आने का आरोप लगाते हुए जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें एक एएसआई समेत कुल चार लोग घायल हो गए। जिसमें सिपाही गुलाबी कुमारी एवं सुबोध कुमार को जहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है एवं लालमोहन प्रसाद और एएसआई कपिल देव प्रसाद का इलाज घोषी प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।