5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति मोबाइल पर लड़के से बात करने की सजा: सनकी बाप ने बेटी को मौत के घाट उतारा, हंसिया से काट डाला गला टॉप पर पहुंचने के लिए सख्ती! बिहार के इस रेल मंडल ने वसूला लाखों का जुर्माना, हजारों यात्रियों की जेब हुई ढीली IPL 2026 Captains List: 10 टीमों के कप्तान कौन, हार्दिक पांड्या, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत समेत पूरी लिस्ट Bihar Crime News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी अरेस्ट, शराब तस्कर को भी किया गिरफ्तार
15-Apr-2022 02:25 PM
PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विधान परिषद का चुनाव निर्दलीय जीत कर चर्चा में आए विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात की है। ललन सिंह से सच्चिदानंद राय की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। सच्चिदानंद राय का टिकट बीजेपी ने काट दिया था लेकिन इसके बावजूद वह सारण सीट पर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे और अब उन्होंने ललन सिंह से मुलाकात की है।
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह से मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या बीजेपी से अपनी नाराजगी को साधने के लिए सच्चिदानंद राय नीतीश के साथ चले जाएंगे हालांकि सच्चिदानंद राय ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है। ललन सिंह से मुलाकात के बाद सच्चिदानंद राय ने कहा है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के साथ साथ सारण के विकास के मसले को लेकर ललन सिंह से मिले हैं। ललन सिंह सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लिहाजा उनसे मुलाकात का मकसद सारण का विकास है।
इन दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान जेडीयू नेता हर्षवर्धन भी मौजूद थे। इन तीनों की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। ललन सिंह से सच्चिदानंद राय की मुलाकात को इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा सकता है क्योंकि लगातार जेडीयू की नजर हाल में विधान परिषद का चुनाव जीतने वाले निर्दलीय एमएलसी पर गड़ी हुई है। नवादा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले आरजेडी के बागी उम्मीदवार अशोक यादव भी नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं। गुरुवार को निर्दलीय एमएलसी महेश्वर सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और आज सच्चिदानंद रहा है ललन सिंह से मुलाकात करने पहुंचे।