Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
18-Dec-2023 04:32 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली में कल यानी 19 दिसंबर को इंडी गठबंधन की चौथी बैठक आयोजित होने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि बैठक में गठबंधन के सभी 28 दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। आरजेडी से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। बैठक में जेडीयू से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होने वाले हैं। उधर, बीजेपी और एनडीए के सहयोगी दल बैठक को लेकर हमलावर हो गए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बैठक को लेकर कहा कि पहले विपक्ष अलग अलग बिखरा हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से सब पार्टियां एकजुट हुईं और पटना में पहली बैठक हुई। अगर सब मिलकर लड़े तो बीजेपी का जीतना मुमकिन नहीं है। चौथी बैठक कल दिल्ली में होगी। सीएम नीतीश कह चुके हैं कि अगर एक साथ लड़े तो मुद्दा फिर राज्यावर हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि सीट के बटवारे की बात आएगी। सभी दल चाहते हैं कि समय रहते राज्यवार सीटों का बंटवारा हों जाए। बिहार के लोग यही उम्मीद कर रहे हैं कि कल की बैठक में इसपर ठोस बातचीत होगी। हमारा एजेंडा पहले से ही साफ है। जेडीयू वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ है। इतिहास बदलने की साजिश हो रही है। जो भी भारत का नागरिक होगा वो इतिहास से छेड़छाड़ पसंद नहीं करेगा। ऐसे लोगो की पसंद इंडी गठबंधन है।
वहीं राम मंदिर के उद्घाटन पर विजय चौधरी ने कहा कि राम मंदिर बन जायेगा पर इसका कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। राम का नाम लेकर तराजू पर रख के तोलने वाली बात थोड़ी है। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, जो सवाल उठाते है वो भगवान की मर्यादा से खेलना चाहते हैं। तीन राज्यों में कांग्रेस की हार पर मंत्री ने कहा कि सभी प्रदेशों में गठबंधन के घटक दल आपसी सहमति से चुनाव लड़ते तो परिणाम कुछ और होते।
विजय चौधरी ने कहा कि देश के हर कोने से जाति आधारित गणना की मांग हो रही है। महाराष्ट्र के सरकार के उपमुख्यमंत्री भी मांग कर रहे हैं। चुनावी मुद्दा ये नही बनेगा ये आम लोगो का मुद्दा बन चुका है। वहीं संसद में विपक्ष के सांसद को सस्पेंड करने पर उन्होंने कहा कि संसद में जो भी चूक हुआ उसे सब मान रहे हैं। चूक कोई छोटी चूक नहीं है यह भयानक चूक है। विपक्षी दल इस मुद्दे को गंभीरता से लेने के लिए दवाब बना रहे तो कोई गलत नहीं कर रहे।