ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / Bihar Politics : शाह की बैठक में नहीं शामिल होंगे CM नीतीश कुमार,...

Bihar Politics : शाह की बैठक में नहीं शामिल होंगे CM नीतीश कुमार, इन मुद्दों पर होने वाली है अहम चर्चा

06-Oct-2024 02:58 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर केंद्र सरकार के तरफ से बुलाई गई बड़ी बैठक में शामिल नहीं होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृह मंत्री समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को शामिल होना है। लेकिन इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। 


जानकारी के अनुसार, इस बैठकमें  सीएम नीतीश की जगह बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे। इसकी जानकारी दो दिन पहले ही एक कार्यक्रम में दिया था। केंद्र के तरफ से बुलाई गई बैठक में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों को विकास सहायता प्रदान करने में निकटता से शामिल पांच केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और केंद्र, राज्यों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में भाग लेंगे। ऐसे में बैठक में तमाम प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की बात कही गई। लेकिन अब सीएम नीतीश ने इस बैठक से दुरी बना ली है। 


मालूम हो कि इसके पहले नीतीश कुमार जुलाई 2024 में नीति आयोग की बैठक में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इतना ही नहीं लगातार तीसरा मौका था जब सीएम नीतीश ने नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाई। नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगस्त 2022 में हुई थी।  उस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की थी। लेकिन बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।  वहीं नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक मई 2023 में हुई। उस बैठक में भी सीएम शामिल नहीं हुए। 


बता दें कि, केंद्र सरकार नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील ठोंकने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अंतिम प्रहार के तहत बड़े ऑपरेशन का प्लान बनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं जिसमें आगे के लिए रणनीति तय की जाएगी और एक्शन प्लान बनेगा। पढ़ें पूरी जानकारी।