VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
19-Jan-2021 03:32 PM
SARAN : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह के परिजनों से एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुलाकात की है. चिराग पासवान आज रुपेश के पैतृक गांव पहुंचे और वहां परिवार वालों से मुलाकात की. चिराग पासवान ने रुपेश के परिजनों को भरोसा दिया कि वह न्याय के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे.
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार सरकार को लॉ एंड ऑर्डर के मसले पर घेरा है. चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश हत्याकांड को लेकर वह बिहार के डीजीपी से जानकारी लेना चाहते थे लेकिन डीजीपी ने उनका फोन तक नहीं उठाया. राजधानी में रहते हैं. लेकिन पुलिस आस-पास भी काम नहीं कर पा रही है.
इस दौरान चिराग पासवान रुपेश सिंह के परिजनों से मिलकर काफी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि बिहार में अगर इस तरीके की घटना घट सकती है तो ये कहने में कहीं कोई गुरेज नहीं कि शायद ही कोई बिहारी यहां सुरक्षित होगा. जहां प्रशासन के लोग और बड़े-बड़े नेताओं का आवास है अगर वहां इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो कहीं भी घटनाएं हो सकती हैं.
चिराग ने कहा कि मैं अगर अपराध पर बोलूंगा तो लोग कहेंगे कि मैं इस मामले का राजनीतिकरण कर रहा हूँ. लेकिन लोगों को सोचने की जरूरत है कि 8 दिन के बाजवूद भी पुलिस को इस मामले में कोई कामयाबी नहीं मिली है. पुलिस को इस मामले में देखना होगा कि आखिरकार सीसीटवी कैमरे क्यों नहीं काम कर रहे थे.