ब्रेकिंग न्यूज़

WhatsApp कॉलिंग में नया अपडेट: अब हर कॉल होगी शोर-मुक्त, जानिए कैसे! बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई

Home / news / रूपेश हत्याकांड : रितुराज की पुलिस रिमांड खत्म, 20 घंटे की पूछताछ के...

रूपेश हत्याकांड : रितुराज की पुलिस रिमांड खत्म, 20 घंटे की पूछताछ के बाद भी हाथ खाली

19-Feb-2021 07:22 AM

PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रितुराज की पुलिस रिमांड खत्म हो गई है. आज रात को रितुराज को वापस जेल भेजा जाएगा. तीसरे दिन गुरुवार को रितुराज से पुलिस ने 9 घंटे तक के पूछताछ की. मंगलवार को पुलिस ने ऋतुराज को रिमांड पर लिया था और मंगलवार बुधवार को भी उससे पूछताछ की गई थी. 3 दिनों में आरोपी ऋतुराज से पुलिस ने 20 घंटे तक पूछताछ की लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं.

रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा पटना पुलिस ने 3 फरवरी को किया था और आज लगभग 2 हफ्ते गुजर जाने के बावजूद पटना पुलिस बाकी तीन अन्य आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. पटना पुलिस ने खुलासे में यह दावा किया था कि रितुराज के साथ उसके अन्य तीन साथियों ने मिलकर रुपेश की हत्या की. पुलिस जिन तीन आरोपियों पवन, बौआ और छोटू की तलाश कर रही है वह पकड़े नहीं जा सके हैं. इन तीनों की अरेस्टिंग के लिए पटना पुलिस ने कई लोगों को रडार पर ले रखा है. लगातार सूत्र बता रहे हैं कि बिहार के बाहर भी कई शहरों में छापेमारी की गई है लेकिन अब तक पुलिस का हाथ खाली है.

रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए पटना पुलिस ने जिस तरह या दावा किया कि रोडरेज की मामूली घटना को लेकर रितुराज ने रूपेश की हत्या की उसे रुपेश के परिवार वाले कबूल नहीं कर रहे. रूपेश सिंह के परिजनों ने कहा है कि जब तक हत्या का सही मोटिव सामने नहीं आता है उन्हें पटना पुलिस की थ्योरी पर भरोसा नहीं होगा. उधर पटना के एसएसपी भी कह चुके हैं कि अगर बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होती है तो संभव है कि हत्या का मोटिव बदल दिया जाए. लेकिन अब तक पुलिस बाकी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. आज रितुराज को वापस जेल भेज दिया जाएगा.