चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
21-Feb-2021 02:34 PM
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने 3 फरवरी को खुलासा करते हुए दावा किया था कि रोडवेज की मामूली सी घटना को लेकर ऋतुराज नाम के शख्स ने रूपेश की हत्या कर दी थी. नवंबर के महीने में रुपेश की गाड़ी से ऋतुराज की बाइक टकराई और फिर तकरीबन डेढ़ महीने बाद 12 जनवरी को ऋतुराज ने मौका देखकर रूपेश को गोलियों से छलनी कर दिया. पटना पुलिस ने यह खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ऋतुराज को भी मीडिया के सामने हाजिर किया था. हालांकि पटना पुलिस की यह कहानी रूपेश कुमार सिंह के परिवार वालों को हजम नहीं हुई और वह यह मानने को तैयार नहीं कि रोडवेज की मामूली सी घटना को लेकर रूपेश कुमार सिंह की हत्या कर दी गई.
पटना पुलिस ने यह भी दावा किया था कि ऋतुराज के साथ तीन अन्य लोग भी इस वारदात में शामिल थे हालांकि अब तक पटना पुलिस बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. पुलिस ने 3 दिनों की रिमांड लेकर ऋतुराज से पूछताछ भी की लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला. 7 फरवरी को रुपेश के परिजनों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. तब रूपेश की पत्नी की तरफ से मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई गई थी. उस वक्त बिहार के डीजीपी और पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने तत्काल डीजीपी और एसपी को कहा था कि परिवार के संतुष्ट होने तक जांच को आगे बढ़ाया जाए और सही दोषियों को पकड़ा जाए.
मुख्यमंत्री से भरोसा मिलने के बाद रूपेश कुमार सिंह के परिजनों ने यह कहा था कि फिलहाल वह सीबीआई जांच नहीं चाहते क्योंकि मुख्यमंत्री ने न्याय का भरोसा दिया है. लेकिन अब हालात यह हैं कि पटना पुलिस के कप्तान यानी एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा रुपेश के परिजनों का फोन भी नहीं उठा रहे हैं. फर्स्ट बिहार से बातचीत में रूपेश कुमार सिंह के बड़े भाई और जेडीयू नेता नंदेश्वर सिंह ने कहा है कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार एसएसपी उपेंद्र शर्मा को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. एसएसपी परिवार वालों से बात करने में कतरा रहे हैं ऐसा परिजनों का कहना है फर्स्ट बिहार से बातचीत में नंदेश्वर सिंह ने कहा कि एसएसपी का यह रुख बता रहा है कि पटना पुलिस के पास जांच में आगे बताने को कुछ भी नहीं है. अब परिवार का भरोसा मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए भरोसे से भी उठने लगा है. नंदेश्वरसिंह ने कहा है कि बहुत जल्द वह मुख्यमंत्री से फिर मुलाकात करेंगे और रुपेश हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी जाएगी.
परिवार वालों का कहना है कि मुख्यमंत्री के भरोसे पर हमने पटना पुलिस को जांच के लिए वक्त दिया लेकिन अब पटना के एसएसपी परिवार वालों से बात तक नहीं कर रहे. ऐसे में उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं दिखती बेहतर होगा कि अब सीबीआई इस पूरे मामले की जांच करें. रुपेश के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह ने कहा कि पटना के एसएसपी का यह रवैया तब है, जब खुद परिवार के सामने मुख्यमंत्री ने उन्हें परिजनों को संतुष्ट करने के लिए कहा था. लेकिन अब उनका फोन तक नहीं उठाया जाता.
रुपेश के परिजन अब पटना पुलिस और उसके कप्तान पर जिस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उसके बाद यह सवाल खड़ा होना भी लाजमी है कि क्या एक हाई प्रोफाइल हत्या के मामले में मुख्यमंत्री की तरफ से दिया गया निर्देश भी बिहार पुलिस के अधिकारियों के लिए कोई अहमियत नहीं रखा.