ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / पटना पुलिस से उठा भरोसा, रूपेश की पत्नी ने CM नीतीश को लिखा...

पटना पुलिस से उठा भरोसा, रूपेश की पत्नी ने CM नीतीश को लिखा पत्र, CBI जांच कराने की मांग

06-Mar-2021 05:52 PM

PATNA : राजधानी पटना के बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड के कथित खुलासे के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. पटना पुलिस से रूपेश के परिजनों का भी भरोसा उठ गया है. सीएम नीतीश से मिले एक महीने हो जाने के बावजूद भी इस मामले में आगे कोई भी सुनवाई नहीं होने से हताश रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने की मांग की है.


रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने सीएम नीतीश को लिखा है कि उनके पति की हत्या सीएम आवास से महज एक किलोमीटर के दायरे में सरेशाम हो गई. पति के हत्यारे को पकड़ने के लिए उसने सीएम से 7 फ़रवरी को ही मुलाकात की और इस हत्याकांड में शामिल अन्य तीन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की मांग की. लेकिन सीएम से मिलने के बावजूद भी अब तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है. पटना पुलिस इस हत्याकांड में शामिलदूसरे अपराधियों को गिरफ्तार करने में असफल रही है.


नीतू सिंह ने लिखा है कि पटना पुलिस ने जिस रितु राज को मुख्य आरोपी बनाया है, उस शख्स से भी पुलिस कुछ भी निगलवाने में विफल रही है. यहां तक की दूसरे अपराधियों की पहचान तक नहीं हो पाई है. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराइ जाये. ताकि जल्द से जल्द उन्हें न्याय मिले.


गौरतलब हो कि पटना एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की 12 जनवरी को सरेशाम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 23 दिन बाद पुलिस ने रितू राज नाम के किसी बाइक चोर को गिरफ्तार किया था और पटना के एसएसपी ने मीडिया के सामने दावा किया कि इसी शख्स ने रोड रेज के मामूली से विवाद को लेकर रूपेश को मौत के घाट उतारा.


पुलिस के इस खुलासे के बाद रूपेश की पत्नी नीतू 7 फ़रवरी को मुख्यमंत्री से मिली थी. सीएम से उनके आवास पर मुलाकात के दौरान राज्य के बिहार के डीजीपी एसके सिंघल और रूपेश हत्याकांड का कथित तौर पर खुलासा करने वाले पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी मौजूद थे. हालांकि उस वक्त भी एसएसपी के सामने ही रूपेश की पत्नी ने उनके दावों को सीएम के पास झूठा करार दिया था. 


बाद में 21 फ़रवरी को रूपेश के परिवार वालों ने यह आरोप लगाया कि पटना के एसएसपी अब उनका फोन तक नहीं उठाते हैं. फर्स्ट बिहार से बातचीत में रूपेश कुमार सिंह के बड़े भाई और जेडीयू नेता नंदेश्वर सिंह ने कहा था कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार एसएसपी उपेंद्र शर्मा को फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. एसएसपी परिवार वालों से बात करने में कतरा रहे हैं. ऐसा परिजनों का कहना है.