बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत बिहार में दर्दनाक हादसा: सिविल कोर्ट की परीक्षा देने गए दो अभ्यर्थियों को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत Bihar Politics : राज्यसभा चुनाव की शोर के बीच ‘इफ्तार डिप्लोमेसी’ गरमाई, तेजस्वी–ओवैसी मुलाकात पर सबकी नजर, नीतीश और चिराग भी देंगे दावत बिहार में भीषण सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल Rajya Sabha Election : “हम पांचों उम्मीदवार हैं…” राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी का बड़ा दावा, AIMIM से बातचीत को लेकर भी आया जवाब BIHAR NEWS : GNM और चिकित्सा प्रभारी ने किया अश्लील नृत्य ! गाल में गुलाल लगवाकर डांस करना पड़ा भारी, अब तो..... सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल
12-Feb-2021 08:28 AM
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक महीना पूरा हो गया. रूपेश सिंह की हत्या 12 जनवरी को कर दी गई थी लेकिन एक महीने बाद भी अब तक के पटना पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.अभी भी तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं.
पटना पुलिस ने 3 फरवरी को यह खुलासा किया था कि रोडवेज की मामूली वारदात को लेकर रूपेश सिंह की हत्या ऋतुराज ने कर दी. मुख्य आरोपी ऋतुराज के खिलाफ पहले आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया लेकिन अब पटना पुलिस ने ऋतुराज को रुपेश सिंह हत्याकांड में आरोपित बनाने के लिए और इस हत्याकांड में उसे न्यायिक हिरासत में लेने के लिए कांड के आईओ ने एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में आवेदन दिया था.
कोर्ट ने आवेदन को स्वीकृत करते हुए फुलवारीशरीफ जेल में बंद ऋतुराज को रुपेश सिंह हत्याकांड में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. जिसे फुलवारीशरीफ जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार को आरोपित ऋतुराज को कोर्ट में पेश करने की तिथि मुकर्रर की गई है. पुलिस ने अपनी डायरी में हत्या का कारण रोजरेज ही बताया है.
बता दें कि ऋतुराज हत्याकांड में पटना पुलिस ने जो थ्योरी दी है, उसे रूपेश सिंह का परिवार सिरे से खारिज कर रहा है. बुधवार को भी रुपेश के बड़े भाई नंदेश्वर सिंह में फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा था कि वह किसी भी कीमत पर यह मानने को तैयार नहीं कि रोडवेज की घटना में उनके भाई की हत्या हुई. परिवार मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कह चुका है कि अगर एक महीने में पटना पुलिस कोई नतीजा नहीं दे पाती है तो इस मामले को सीबीआई जांच के लिए भेजा जाए. परिवार ने सीबीआई जांच हाई कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग रखी है.