मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Oct-2024 07:21 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में मामूली विवाद में हुई मारपीट में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतक विकास चौहान गांव के ही कुछ लोगों से हंसी मजाक करने के दौरान खैनी मांगने लगा। जिसके बाद विवाद इतना इतना बढ़ गया कि विकास के साथ गांव के दो लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना की जानकारी जब विकास के बड़े भाई को लगी तो वो मौके पर पहुंचा और अपने भाई को ही दोषी समझकर उसकी पिटाई करने लगा। पिटाई करते हुए वो अपने भाई को लेकर घर पहुंचा लेकिन तब तक विकास की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के साथ मारपीट करने वाले सुरेंद्र चौहान और इंदर चौहान को धड़ दबोचा।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विकास की पिटाई उसके बड़े भाई फुलेंद्र चौहान ने भी की है। जिसके बाद पुलिस ने मृतक विकास के बड़े भाई को भी पकड़ा और उसे अपने साथ थाने लेकर पहुंची। मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार किए जाने से परिजन और गांव के लोग नाराज हो गए। गुस्साएं लोगों ने तिलौथू से रोहतास की ओर जाने वाले सड़क को जाम कर दिया।
पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में जो मामला सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों के समझाने बुझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया और काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया गया।





