ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बेगूसराय : खुशियों में पसरा मातम, सड़क हादसे में दूल्हे के बड़े...

बेगूसराय : खुशियों में पसरा मातम, सड़क हादसे में दूल्हे के बड़े भाई की मौत, 2 की हालत नाजुक

06-Jul-2020 09:55 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में  शादी की खुशी गम में उस समय तब्दील हो गया जब दूल्हे के बड़े भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं दो अन्य बराती गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल एसएच 55 के समीप की है. मृतक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के सिकरहुला निवासी आशीष ठाकुर के पुत्र भरत कुमार ठाकुर के रूप में की गई है. वही दोनों घायल व्यक्ति की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के नीमा चांदपुरा निवासी विक्रम कुमार एवं हरिशंकर ठाकुर के रूप में की गई है. बताया जाता है कि बीती रात सिकरहुला गांव से लड़के के बड़े भाई अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बारात में शामिल होने लाखों जा रहे था.

जैसे ही बाइक कंकौल के पास पहुंची,  उसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार तीनों को रौंद दिया. जिससे लड़के के बड़े भाई सहित दो अन्य बराती गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए  बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान लड़के के बड़े भाई की मौत हो गई.  वहीं दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं इस घटना के बाद शादी की खुशी गम में तब्दील हो गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.