बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
05-Mar-2020 08:47 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. जहां ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है.
घटना बरौनी थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित पटेल चौक के पास की है. मृतक की पहचान मधुबनी के आंध्रा थारी के रहने वाले विनोद राय और रीता देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मधुबनी के आंध्रा थारी के रहने वाले सभी लोग सिमरिया घाट गंगा स्नान करने आए थे.
गंगा स्नान करके लौटने के दौरान एनएच 28 स्थित पटेल चौक पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. जिसमें दो लोगो को की मौत हो गई. सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की स्थिति नाजुक बनी हुई है. बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.