ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / कैदी वाहन ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत 2 सिपाही गंभीर...

कैदी वाहन ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत 2 सिपाही गंभीर रुप से घायल

06-Jan-2021 02:45 PM

BANKA : बांका के अमरपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में कैदी वैन के ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दो सिपाही भी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के  लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना बांका के अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ की है. जहां मंगलवार की देर रात एक बजे केन्दुआर एवं रामपुर के बीच एक कैदी वाहन ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भयावह थी कि कैदी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

टक्कर के बाद कैदी वाहन का ड्राइवर देवेन्द्र पंडित गाड़ी में ही फंसा रह गया, वहीं वाहन सवार दो अन्य पुलिस वाले भी घायल हो गए. घायल सिपाही ने हादसे की सूचना अमरपुर पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायल चालक, सिपाहियों  को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां ड्राइवर की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बांका से कैदियों को मुंगेर भेजा गया था, वहां से लौटने के क्रम में यह घटना हुई है.