Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले
21-Mar-2021 02:23 PM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर विपक्ष के कड़े रुख को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की बहुत ही गंभीर और अहम भूमिका होती है. लोकतंत्र का सही मायने में पहरेदार तो विपक्ष ही होता है. उन्होंने कहा कि मैंने तो 1966 से ही विपक्ष की राजनीति शुरू कर दी थी.
आर के सिन्हा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. राम मनोहर लोहिया के नेतृत्व में संयुक्त विधायक दल की कल्पना हुई और हमने लड़ाई लड़कर 1967 में सरकार भी बनाई. 1968 में कांग्रेस ने सरकार गिरा दी. 1969 में मध्यावधि चुनाव के बाद फिर संयुक्त विधायक दल की सरकार बनी. फिर विपक्ष की अनेकों भूमिकायें में रहते हुए काम करते रहे.
उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी एक्ट आया. आतंकवादियों पर नियंत्रण के लिए एनएसजी एक्ट आया और बहुत तरह के ऐसे विधेयक आये जिससे देश की आंतरिक सुरक्षा को ठीक करने की बात कही गई तो उसका समर्थन भी किया. आज जब बिहार में विपक्ष अपराध नियंत्रण की बात करता है तो उसे पुलिस के सशक्तिकरण के लिये इस विधेयक का समर्थन करना चाहिये, नहीं तो यही सिद्ध होगा कि विपक्ष अपराधियों के संरक्षण में ही दिलचस्पी रखती है.