मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
05-Nov-2022 07:22 AM
VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। ताज़ा मामला वैशाली जिले का है, जहां बदमाशों ने आरजेडी के एक विधायक को फोन कर हत्या की धमकी दी है। घटना शुक्रवार देर रात की है, जिसके बाद विधायक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वो नंबर भी नोट कर लिया है जिससे विधायक को धमकी मिली है। पुलिस जांच में जुट गई है।
दरअसल, वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि डॉ मुकेश रौशन को बदमाशों ने अनजान नंबर से फ़ोन किया और जान से मार देने की धमकी दी। फोन पर धमकी मिलने के बाद वे काफी सहम गए थे। उन्होंने एसपी मनीष को इसकी सूचना दे दी। आपको बता दें, मुकेश रौशन आरजेडी के नेता हैं।
नगर थानाध्यक्ष को मामले की जांच का ज़िम्मा दिया गया है। मुकेश रौशन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देंगे। उन्होंने बताया कि फोन कर दो अलग-अलग नंबरों से एक ही शख्स ने कॉल किया था। हर बार उसने मुझे धमकी दी कि तुम्हे जान से मार देंगे। उन्होंने पुलिस को दोनों नंबरों की जानकारी दे दी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।