Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
29-May-2024 04:23 PM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के लिए चुनाव प्रचार करने विगत मंगलवार को प्रचंड गर्मी में घर से निकलकर फुलवारी शरीफ पहुंचे थे। जहां कई मुस्लिम संगठनों से उन्होंने मुलाकात कर अपनी बेटी को समर्थन देने की बात कही थी। इस दौरान लालू जालीदार टोपी में नजर आ रहे थे। जालीदार टोपी पहनने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव अगर मोहम्मद लालू भी बन जाएं तब भी कुछ होने वाला नहीं है। बिहार की जनता पीएम मोदी के हाथों को मजबूत बनाने में लगी है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक सीट पर भी आरजेडी का खाता खुलने वाला नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से बिहार में एक भी सीट नहीं मिली थी, ठीक वही हाल इस बार भी राजद का होने जा रहा है। बिहार की जनता का पूरा समर्थन पीएम मोदी को मिल रहा है। नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लोग मतदान कर रहे हैं। महागठबंधन के नेता पूरी तरह से बौखला गये हैं और अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। ये लोग जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, यह सब बिहार की जनता देख रही है। अंतिम चरण के मतदान में भी बिहार की जनता एनडीए उम्मीदवारों को ही अपना वोट देगी और मोदी जी हाथों को मजबूत करेगी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि एक भी आदमी जमीन के बदले नौकरी लिया हो या पांच लाख रुपये दिया हो, उसे सामने खड़ा कर दें। तेजस्वी के इस बयान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे सामने लालू यादव ने अपने भतीजे से भी जमीन ली है। टिकट के बदले जमीन लेना उनका धर्म है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जैसे लुटेरे को पूरी तरह राजनीतिक तौर पर समाप्त किया जाएगा। मोदी जी तो फकीर आदमी हैं, देश का निर्माण कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी लुटेरी कहा।
